Monday 22 March 2021

भारतीय संस्कृति का मूल तत्व ----- - हरिदत्त शर्मा

 जिसकी विशिष्टता विदेशियों ने भी स्वीकार की
भारतीय संस्कृति का मूल तत्व
-श्री हरिदत्त शर्मा
(समाचार संपादक नवभारत टाईम्स)
आज के भारतीय बुद्धिजीवियों में यह शंका बार-बार पैदा होती है कि हम प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा से क्या ग्रहण करें? उनका आम ख्याल यह है कि जो अच्छा पुराना है, उसे ले लिया जाना चाहिए और जो सड़ -गल गया है उसे एकदम त्याग देना चाहिए। यह एकदम स्वस्थ दृष्टिकोण है।

बुद्धिजीवी वर्ग में एक ऐसा भी अंश है जो प्राचीन संस्कृति के किसी भी तत्व को आज के युग में उपयोगी नहीं मानता। उसका तर्क यह है आज का युग रॉकेट का युग है, इसलिए बैलगाड़ी के युग की पुरातन संस्कृति आज बिल्कुल निरर्थक है। उसका कहना यह भी है कि हम आज ही, आज के ही विज्ञान से परंपरा से हटकर अपनी नई संस्कृति का निर्माण करें और उसी संस्कृति के धरातल पर भव्य जीवन को प्रतिष्ठापित करें।
सतही तौर पर देखने से इन लोगों की यह बात ठीक सी लगती है और इसीलिए समाज का एक हिस्सा ऐसे बुद्धिजीवियों का अनुसरण कर ही रहा है।

जो लोग इस प्रश्न को सतही तौर पर नहीं लेते वे इस प्रवृत्ति को सामाजिक दृष्टि से भयावह मानते हैं, क्योंकि किसी भी देश की संस्कृति चाहे वह कितनी भी संकटापन्न रही है और चाहे उसमें कितने ही हीन भाव समाविष्ट क्यों न हो गए हों उसमें कहीं ना कहीं ऐसे सूत्र अवश्य होते हैं जो इंसानियत को किसी न किसी तरह से आगे बढ़ाते रहते हैं। इस तरह से वह संस्कृति विश्व संस्कृति का एक अंग बन जाती है। जहां तक भारत का संबंध है उसकी तो बड़ी-बड़ी उपलब्धियां रही हैं और उसने धर्म, कला और साहित्य के क्षेत्रों में विश्व मानवता की बड़ी सेवाएं की हैं। साथ ही यह भी समझ लेना आवश्यक है कि सांस्कृतिक धरातल पर मानव संबंध वैज्ञानिक प्रगति की प्रतिच्छाया मात्र नहीं होते। यह स्वयं मानव विज्ञान बताता है। भारत की पुरातन संस्कृति इस सत्य की साक्षी है।

विदेशी आक्रांत मिटाने में असफल रहे
 यह सही है कि हमारा भारत पिछले 13 - 14 सौ वर्ष से लगातार विदेशी आक्रमणों से आक्रांत रहा और उसका इस काल का इतिहास एक प्रकार से आक्रमणों और आंतरिक उथल-पुथल का इतिहास हो गया है। इससे इस दौर में हमारे यहां आत्मरक्षा की भावना बढ़ी और परिणामतः संस्कृति में संकोच भाव आया, जिसका प्रभाव हमारी राजनीति, अर्थनीति, समाज नीति और साहित्य पर भी बुरा पड़ा। किंतु इस कालावधि में भी ऐसे ऐसे नरपुंगव आए जिन्होंने  जड़ता को उखाड़ फेंकने के लिए बड़े-बड़े सांस्कृतिक आंदोलन खड़े किए। इसीलिए यहां जड़ता में भी गतिशीलता की लहर चलती रही है और यही कारण है कि बड़े से बड़े संकट काल में भी भारतीय जनता की सिंहवृत्ति कायम रही। हमारी भारतीय जनता पर विदेशी आक्रांताओं ने जो जो अत्याचार किए वे संभवत: विश्व के किसी अन्य देश में नहीं किए गए होंगे। दारुण से दारुण पीड़ा भारतीय जनता ने झेली। उसमें कभी-कभी निराशा की अंधियारी भी छाई लेकिन अपनी संस्कृति की मूल भावना से बंधी होने के कारण वह पीड़ा से भी क्रीडा करती रही, अंधेरे में भी प्रकाश देखती रही हार में भी जीत की मानसिकता को कायम रखे रही।

संस्कृति की यह मूल भावना क्या है? कौन सी ऐसी वृत्ति है जो भारत की बहुसंनी संस्कृति में एकात्मकता स्थापित करके जीवित रखे रही? हमारी संस्कृति में ऐसी कौन सी शक्ति थी जिसने अरब, तुर्क, तातार, मुगल और अन्य आक्रमणकारियों को अपने रंग में रंग कर हिंदुस्तानी बना लिया था? यद्यपि अंग्रेज इस शक्ति के समक्ष नहीं झुका और उसने अपने बर्बर प्रहारों से पूरे तरीके से भारत को धराशाई करने की कोशिश की, तथापि भारत के सांस्कृतिक स्वरूप को नष्ट करने में वह समर्थ नहीं हो सका। इतना ही नहीं हार झ़ख मार कर हमारी संस्कृति के मूल स्रोतों के निकट जिज्ञासु की तरह बैठा और अपनी भाव धाराओं को उसके ज्ञान बल से सोखने लगा।

मार्क्स द्वारा प्रशंसा
फिर यही प्रश्न आता है कि इस महान संस्कृति का कौन सा तत्व भारतीय जनता को महान और वीर बनाए हुए था? एक शब्द में हम कह सकते हैं कि यह तत्व है; हमारी जनता का चैतन्य से विश्वास। इसी विश्वास में वह अमर है। इसी चैतन्य से उसे बुद्धि की तीक्ष्णता प्राप्त हुई है और इसी से नई से नई भावना ग्रहण करने की क्षमता। मार्क्स का कहना है स्वयं ब्रिटिश अधिकारियों की राय के अनुसार हिंदुओं में नहीं ढंग के काम सीखने और मशीनों का आवश्यक ज्ञान प्राप्त करने की विशिष्ट योग्यता है। इस बात का प्रचुर प्रमाण कलकत्ते के सिक्के बनाने के कारखाने में काम करने वाले उन देशी इंजीनियरों की क्षमता तथा कौशल में मिलता है, जो  वर्षों  से भाप से चलने वाली मशीनों पर वहां काम कर रहे हैं। इसका प्रमाण हरिद्वार के कोयले वाले इलाकों में भाप से चलने वाले इंजनों से संबंधित भारतीयों में मिलता है और भी ऐसे उदाहरण दिए जा सकते हैं।

मिस्टर कैंपबेल पर ईस्ट इंडिया कंपनी के पूर्वाग्रहों का बड़ा प्रभाव है पर वे  स्वयं भी इस बात को कहने के लिए मजबूर हैं कि: 'भारतीय जनता के बहुत संख्या समुदाय में जबरदस्त औद्योगिक क्षमता मौजूद है' पूंजी जमा करने की तुममें अच्छी योग्यता है गणित संबंधी उसके मस्तिष्क की योग्यताबद्ध भावना  है तथा हिसाब किताब के विषय और विज्ञान में वह बहुत सुगमता से दक्षता प्राप्त कर लेती है। वह कहते हैं, उनकी बुद्धि बहुत तीक्ष्ण होती है।

चैतन्य में (सद के प्रति आग्रह रखते हुए) विचार और कर्म की एकात्मकता आस्था होने से ही जनता ने अंग्रेजी शासनकाल में भी अंधकार में से प्रकाश प्राप्त कर लिया। इंग्लैंड का भारत पर शासन निकृष्टतम उद्देश्यों को लेकर हुआ था किंतु भारतीय जनता ने अपनी चैतन्य आस्था के कारण सामाजिक क्रांति करके अपने को नए वैज्ञानिक युग के अनुकूल ढाल लिया। अंग्रेजों ने उसकी यह कुशाग्रता देखकर उसे भ्रष्ट शिक्षा पद्धति दी, उसे कलंकमय मानसिकता की ओर प्रेरित किया, किंतु भारतीय जनता के सपूत विश्व जीवन के सभी क्षेत्रों में योगदान करने योग्य बन गए।

संघर्ष की प्रेरणा
26-01-1975, प्रभात, मेरठ 
अंग्रेजी शासन के जाने पर यद्यपि देश विभाजन की घोर विडंबना भारत धरा पर आई और उसके बाद उसे निरंतर दुख पर दुख उठाने पड़े, यहां तक कि  अपने उत्तरी सीमांतों पर विदेशी आक्रमण का झंझावात भी से सहना पड़ा, लेकिन उसका चैतन्य में इतना विश्वास है कि आज भी आगे बढ़ रही है। कुंठा और अवसाद के विष  को नीलकंठ के सामने अपने कंठ में रख लिया है और स्थिर चित्त से चित्तमय पथ की ओर चली ही जा रही है।

इसका तात्पर्य है कि हमारी संस्कृति की मूल धारा चैतन्यमय होकर प्रवाहित होती रही है। उसने जनमानस को अपनी प्रकाश किरणों से ज्वलंत रखा है। दोष उन लोगों का रहा जो धन और सजा की लोलुपता से पथभ्रष्ट हो गए, यानी कि दोष संस्कृति का न हो कर शोषक और शासक का रहा। आज भी यही दोष है। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं दूषण के विरुद्ध संघर्षरत होने की प्रेरणा दे रही हैं। इस दूषण में पुराने और नए दोनों दोष सम्मिलित हैं। भारत की चैतन्यवृत्ति अर्थात संस्कृति की अग्नि इस दूषण की राख - राख कर देना चाहती है। वह हर क्षण तेज को उद्दीप्त कर रही है, उस तेज को जो पापपंक और रूढ़ियों के कूड़े करकट को जला डालता है और पुष्पमय भावनाओं को तपा-तपाकर कुंदन बना देता है। इसका प्रमाण है कि हमारे समाज में सांस्कृतिक आर्थिक और राजनीतिक संघर्ष लगातार चलता रहता है।

यह सही है कि हमारे इन संघर्षों में दिशा हीनता भी आ जाती है, लेकिन यह भी तो सही है कि हमारे समाज के धनपति और सत्ताधिकारी  माया की तमिस्त्रा फैलाते रहते हैं। अंधेरे और उजाले की लड़ाई में अंधियारे की अधिकाई से अनेक बार रास्ता सूझना बंद हो जाता है, लेकिन प्रकाश सदा परास्त नहीं रहता। हमारा देश ज्योति, सद,अमृत अथवा चैतन्य से बंधा है, उसके पास वह श्रेष्ठ परंपरा है जिसके राम अविभक्त संपत्ति के सिद्धांत पुरस्कर्त हैं, यानी कि उनकी परंपरा मनुष्य के द्वारा मनुष्य के शोषण के विरुद्ध होने से आज के युग सत्य में समाहित हो जाती है।
                                                                                                           -युगवार्ता





Thursday 24 October 2019

बाबूजी को जन्मशती पर ' विजय विचार ' श्रद्धासुमन के रूप में समर्पित ------ विजय राजबली माथुर

जन्म:24-10-1919,दरियाबाद (बाराबंकी );मृत्यु:13-06-1995;आगरा  


हमारे बाबूजी स्व ताजराज बली माथुर  की जन्मपत्री के अनुसार 24 अक्तूबर 2019 को वह शतायु को प्राप्त करते। उनकी स्मृति में यह पुस्तक  ' विजय विचार ' श्रद्धासुमन के रूप में प्रस्तुत है ।
आज कुछ लोगों को यह प्रयास हास्यास्पद इसलिए लग सकता है क्योंकि आम धारणा है कि हमारा देश जाहिलों का देश था और हमें विज्ञान से विदेशियों ने परिचित कराया है। जबकि यह कोरा भ्रम ही है। वस्तुतः हमारा प्राचीन विज्ञान जितना  आगे था उसके किसी भी कोने तक आधुनिक विज्ञान पहुंचा ही नहीं है। हमारे पोंगा-पंथियों की मेहरबानी से हमारा समस्त विज्ञान विदेशी अपहृत कर ले गये और हम उनके परमुखापेक्षी बन गये ,इसीलिये मेरा उद्देश्य "अपने सुप्त ज्ञान को जनता जाग्रत कर सके " ऐसे आलेख प्रस्तुत करना है। मैं प्रयास ही कर सकता हूँ ,किसी को भी मानने या स्वीकार करने क़े लिये बाध्य नहीं कर सकता न ही कोई विवाद खड़ा करना चाहता हूँ । हाँ देश-हित और जन-कल्याण की भावना में ऐसे प्रयास जारी ज़रूर रखूंगा।   मैं देश-भक्त जनता से यह भी निवेदन करना चाहता हूँ कि,हमारी परम्परा में देश-हित,राष्ट्र-हित सर्वोपरी रहे हैं।
मेरे निष्कर्षों एवं दृष्टिकोण का लोगों द्वारा मखौल बनाने पर मैंने अपने माता-पिता से कहा था--एक दिन लोग इन पर डाक्टरेट हासिल करेंगें.मेरी छोटी बहन श्रीमती शोभा माथुर(पत्नी स्व कमलेश बिहारी माथुर,अवकाश-प्राप्त फोरमैन,बी.एच.ई.एल.,झाँसी) ने अपनी संस्कृत क़े राम विषयक नाटक की थीसिस में मेरे 'रावण-वध एक पूर्व निर्धारित योजना 'को उधृत किया है.इस प्रकार माता-पिता क़े  जीवन काल में ही मेरे लेखों को आगरा विश्वविद्यालय से   डाक्टरेट हासिल करने में बहन ने प्रयोग कर लिया और मेरा अनुमान सही निकला।
सत्य,सत्य होता है और इसे अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता। एक न एक दिन लोगों को सत्य स्वीकार करना ही पड़ेगा तथा ढोंग एवं पाखण्ड का भांडा फूटेगा ही फूटेगा.राम और कृष्ण को पूजनीय बना कर उनके अनुकरणीय आचरण से बचने का जो स्वांग ढोंगियों तथा पाखंडियों ने रच रखा है उस पर प्रहार करने का यह मेरा छोटा सा प्रयास था इसके आधार संत श्यामजी पाराशर लिखित पुस्तक 'रामायण का ऐतिहासिक महत्व' व डॉ रघुवीर शरण 'मित्र' लिखित खंड काव्य ' भूमिजा ' का अध्ययन रहे थे।
      सिलीगुड़ी से  बाबू जी को ट्रांसफर ऑर्डर न मिल पाने के कारण   सितम्बर 1967 में A T मेल से RESERVATION कराकर बैठा दिया। माँ को पहली बार हम तीनों भाई-बहनों को लेकर अकेले सफ़र करना था वह भी एक दम इतनी लम्बी दूरी का परन्तु उन्होंने कहीं भी साहस नहीं छोड़ा। गाड़ी लखनऊ चारबाग की छोटी लाइन पर पहुंची और बड़ी लाइन की गाड़ी से शाहजहांपुर जाना था। छोटी लाइन के कुली काली पोशाक पहनते थे और बड़ी लाइन के कुली लाल पोशाक.एक दूसरे के स्टेशनों में नहीं जाते थे। परन्तु छोटी लाइन का एक कुली भला निकल आया उसने छोटी लाइन से ले जा कर बड़ी लाइन से शाहजहांपुर को छूटने वाली पैसेंजर गाड़ी में सामान कई फेरों में ले जा कर पहुंचा दिया। शायद कुछ ज्यादा रु.लिए होंगे। वह कुली मुझे और अजय को सामान के साथ लाकर इंजन के ठीक पीछे वाले डिब्बे में बैठा गया। सामान ज्यादा था क्योंकि बाद में बाबू जी को अकेले आना था कितना सामान ला पते?कुली बीच में अकेला ही सामान ढो कर लाया और हम भाइयों के पास रख गया। तीसरी या चौथी बार के फेरे में माँ और शोभा भी आये;गाड़ी सीटी देने लगी थी,गार्ड ने हरी झंडी दिखा दी थी। कुली ने दौड़ लगा कर पटरियां फांद कर इंजन के सामने से सामान ला दिया और भाप इंजन के ड्राइवर को रुकने का इशारा किया जब माँ और शोभा डिब्बे में चढ़ गए तब कुली ने मेहनताना लिया और धीमी चलती गाड़ी से उतर गया। आज का ज़माना होता तो लम्बी गाड़ी में इंजन का हार्न और गार्ड की सीटी की आवाज़ भी सुनाई नहीं देती और विद्युत् गति में गाड़ी दौड़ जाती। उस समय तक भलमनसाहत थी। वह अज्ञात कुली हम लोगों के लिए देवदूत समान था उसे  भी लाखों नमन।
वीरेंद्र चाचा ( न्यूयार्क प्रवासी बाबूजी के एक चचेरे भाई ) ने मुझसे 2016 में यहाँ मिलने पर मुझसे मेरे  कुछ विचारों को पुस्तक रूप में छ्पवा लेने का सुझाव दिया था। मेरी श्रीमतीजी पूनम को यह सुझाव काफी अच्छा  लगा , उनके सान्निध्य और पुत्र यशवंत के सक्रिय सहयोग से ये विचार पुस्तकाकार रूप ले सके हैं।यही हम सबकी ओर से बाबूजी को उनकी जन्मशती पर सादर श्रद्धांजली है।  

Tuesday 25 June 2019

जननी,माँ,माता : निर्माता - पुण्यतिथि पर स्मरण

(स्व.कृष्णा माथुर : जन्म- 20 अप्रैल 1924,शाहजहाँपुर , मृत्यु - 25 जून 1995,आगरा  )


हम लोगों के यहाँ माँ को बउआ कहने का रिवाज था वही हमें भी बताया गया था आजकल फैशन में कुछ लोग मम्मी उच्चारित करने लगे हैं किन्तु हम अब भी वही ज़िक्र करते हैं जो बचपन से सिखाया गया था। हाँ सहूलियत के लिए कभी-कभी माँ कह देते हैं। जो ममत्व दे वह माँ और जो निर्माण करे वह माता कहलाने के योग्य होता है। श्री कृष्ण के लिए देवकी जननी तो थीं किन्तु माँ और माता की भूमिका का निर्वहन यशोदा ने किया था। इस दृष्टि से मैं खुद को भाग्यशाली समझ सकता हूँ कि हमारी बउआ  सिर्फ जननी ही नहीं वास्तव में माँ और माता भी थीं।सिर्फ बाबूजी ही नहीं बउआ की बताई -सिखाई बातों का भी प्रभाव आज तक मुझ पर कायम है जबकि दोनों को यह संसार छोड़े हुये अब चौबीस वर्ष व्यतीत हो चुके हैं। वैसे हमारे नानाजी ने मौसी को 5 वीं तथा बउआ को 4थी कक्षा तक ही पढ़वाया था। लेकिन बउआ का व्यवहारिक अनुभव आजकल के Phd. पढे लोगों से कहीं अधिक और सटीक था उनकी खुद की पुत्री भी डबल एम ए, Phd.होने के बावजूद अपनी माँ के बराबर ज्ञानार्जन न कर सकी हैं जिसका एक कारण अपनी माँ को ही अल्पज्ञ समझना भी है।

जहां तक मैं कर सका बउआ व बाबूजी की परम्पराओं व बातों को मानने का पूरा-पूरा प्रयास किया। लेकिन विद्रोहात्मक स्वभाव के कारण सड़ी-गली मान्यताओं को उनके जीवन काल में उनसे ही परिपालन न करने-कराने  की कोशिश करता रहा और अब पूरी तौर पर अव्यवहारिक व भेदभावमूलक मान्यताओं का पालन नहीं करता हूँ। व्यक्तिगत रूप से एकांतप्रिय स्वभाव अनायास ही नहीं बन गया है बल्कि बचपन से ही एकांत में मस्त रहने का अभ्यस्त रहा। इसका प्रमाण यह चित्र है :


मथुरानगर, दरियाबाद के पुश्तैनी घर में बड़े ताऊजी की बड़ी बेटी स्व.माधुरी जीजी अपनी चाची अर्थात हमारी बउआ से मुझे मांग कर ले जाती थीं और अपनी छोटी बहनों के साथ खेलने लगती थीं। मुझे एक तरफ बैठा देती थीं मुझे उन बड़ी बहनों के खेल में दिलचस्पी नहीं रही होगी तभी तो बेर के पत्तों से अकेले ही खेल लेता था। उन पत्तों में कांटे भी हो सकते हों परंतु मुझे कभी किसी कांटे से फर्क नहीं पड़ा होगा अन्यथा फिर जीजी मुझे कभी अपने साथ न ले जा पातीं। संघर्षों व अभावों से झूझते हुये बउआ ने बचपन से ही मेरी मानसिकता को जिस प्रकार ढाला था उसे मजबूती के साथ अपनाए हुये मैं आज भी अपने को सफल समझता हूँ। हाँ पत्नि व पुत्र के लिए ये स्थितियाँ अटपटी लगने वाली हैं। परंतु मेरे लिए नहीं जिसका उदाहरण पूर्व प्रकाशित लेख का यह अंश है

"पत्रकार स्व .शारदा पाठक ने स्वंय अपने लिए जो पंक्तियाँ लिखी थीं ,मैं भी अपने ऊपर लागू समझता हूँ :-

" लोग कहते हम हैं काठ क़े उल्लू ,हम कहते हम हैं सोने क़े .
इस दुनिया में बड़े मजे हैं  उल्लू   होने   क़े .."

ऐसा इसलिए समझता हूँ जैसा कि सरदार पटेल क़े बारदौली वाले किसान आन्दोलन क़े दौरान बिजौली में क्रांतिकारी स्व .विजय सिंह 'पथिक 'अपने लिए कहते थे मैं उसे ही अपने लिए दोहराता रहता हूँ :-
यश ,वैभव ,सुख की चाह नहीं ,परवाह नहीं जीवन न रहे .
इच्छा है ,यह है ,जग में स्वेच्छाचार  औ दमन न रहे .."

Sunday 23 June 2019

हँसता हुआ भागा रोता हुआ रोगी और एक ही फायर में मुर्दा जी उठा ---विजय राजबली माथुर

(स्व .हर मुरारी लाल ,स्व.के .एम् .लाल और स्व .सावित्री देवी माथुर )


56  वर्ष पूर्व बउआ के फूफाजी से  सुनी हुई  बातों का  स्मरण

अक्सर वह हमारे नानाजी से मिलने आते रहते थे और हम लोग बाबूजी की सिलीगुड़ी पोस्टिंग के दौरान नानाजी के पास कुछ वर्ष रहे थे अतः उनकी बातें सुनने का सौभाग्य मिल गया था। कुछ रहस्यपूर्ण राजनीतिक बातें तो उन्होने विशेष रूप से मुझसे ही की थीं जिस पर नाना जी और उनके दूसरे भाई भी आश्चर्य चकित हुये थे तथा उनसे प्रश्न किया था कि उन लोगों को अब तक ये बातें क्यों नहीं बताई थीं?जिसके उत्तर में उनका कहना था यह लड़का आगे इंनका लाभ उठा सकेगा आप लोग सुन कर भी कुछ नहीं करते। उनका आंकलन गलत नहीं था परंतु मैं उनके अनुमान का आधार नहीं जानता। इसी प्रकार चूंकि नानाजी होम्योपेथी चिकित्सा करते थे उनसे चिकित्सकों के बारे में वह चर्चाएं करते रहते थे। उन्हीं में से कुछ पर प्रकाश डाल रहा हूँ।

एक घटना के बारे में उन्होने बताया था कि एक डाक्टर साहब नियमों के पक्के और हर गरीब-अमीर से समान व्यवहार करने वाले थे। उनके पास मरीजों की काफी भीड़ लगी रहती थी क्योंकि वह नाम मात्र शुल्क पर इलाज करते थे। एक रोज़ उनके क्षेत्र का एक सफाई कर्मी रोता चिल्लाता उनके पास लाया गया और उनसे अनुरोध किया गया कि वह उसे पहले देख लें। किन्तु उन्होने उसे अपने नंबर आने तक इंतज़ार कराने को कहा। उसकी कराह और पीड़ा को देख कर दूसरे मरीजों ने भी आग्रह किया कि डॉ साहब उसको ही पहले देख लीजिये। लेकिन डॉ साहब ने नियम का हवाला देते हुये उसे अपनी बारी का इंतज़ार  करने को कहा। डॉ साहब ने तब तक के लिए उसके  तीमारदार से उसे भुने चने खिलाते रहने को कह दिया। दो -ढाई घंटे बाद जब उसको नंबर आने पर बुलाया गया तब वह नदारद था। इंतज़ार में बैठे बाकी मरीजों ने बताया कि डॉ साहब वह तो हँसता-हँसता चला गया यह कहता हुआ कि ,"कौन डॉ साहब का इन्तजार करे?मेरा तो दर्द उनको दिखाये बगैर ही ठीक हो गया।अब तो मैं शौच को जा रहा हूँ ।  "
डॉ साहब ने भी हँसते हुये कहा कि उसके दर्द की वही दवा थी जो मैंने उसको दिलवा दी थी तो फायदा तो होना ही था और इस बात को मैं जानता था। लोगों की उत्सुकता पर डॉ साहब ने बताया कि कल रात बस्ती में एक शादी थी जिसमें उसने खूब चर्बी वाले भोजन खाये होंगे और वह चर्बी आंतों पर दबाव बना रही होगी जिसको भुने चनों ने सोख लिया और  उसका पेट दर्द खत्म हो गया होगा ।

एक और घटना का ज़िक्र नानाजी से माँ के फूफा जी ने जो किया था उसका उल्लेख करना इसलिए ज़रूरी है कि आज के एलोपेथी चिकित्सक तो इस घटना को झुठला देंगे जबकि वह डॉ साहब भी एलोपेथी के ही थे। उनकी बताई घटना इस प्रकार थी :
एक गर्भिणी स्त्री को अक्सर मूर्च्छा आ जाया करती थी जिसका इलाज यह डॉ साहब करते थे। किन्तु किसी रिश्तेदार के कहने पर उस महिला के घर वालों ने किसी बड़े डॉ के फेर में इनको दिखाना बंद कर दिया था। एक सुबह जब डॉ साहब टहल कर लौट रहे थे तो उन्होने देखा कि उस महिला के घर वाले एक अर्थी ले जा रहे हैं जिससे खून की बूंदें भी टपकती जा रही थीं। किसी से उन्होने उत्सुकता वश पूछ लिया कि कौन है यह जब उनको बताया गया कि एक प्रिगनेंट औरत कल रात में मर गई है और यह उसी की अर्थी है। डॉ साहब बुदबुदाये कि ज़िंदा को फूंकने जा रहे हैं ,पुलिस को खबर हो जाये तो सबके सब बंद हो जाएँगे और तेज़-तेज़ कदमों से आगे बढ़ गए।

डॉ साहब की बात पर लोगों में फुसफुसाहट हुई कि डॉ साहब ने यह क्यों कहा कि ज़िंदा को फूंकने जा रहे हैं। कुछ जानकारों ने हिम्मत करके लपक कर डॉ साहब को रोका और पूछा कि डॉ साहब आप क्या कह रहे थे?डॉ साहब बोले कि कुछ नहीं कहा आप लोग अपना काम करें। एक साहब बोले कि डॉ साहब आपने कहा था कि ज़िंदा को फूंकने जा रहे हैं। डॉ साहब बोले तो जाओ फूँकों। लोगों की मिन्नत के बाद बोले कि इस मुर्दे को लेकर हमारे साथ हमारे घर चलो । लोगों ने वैसा ही किया।

अपने घर के चबूतरे पर डॉ साहब ने उस महिला की अर्थी को रखवा कर उसके बंधन खुलवा दिये और खुद घर के भीतर घुस गए। जब लौटे तो उनके हाथ में लोडेड बंदूक थी । लोगों ने कहा कि डॉ साहब यह क्या?तब तक डॉ साहब ने हवा में फायर कर दिया और वह महिला हिलने-डुलने लगी। थोड़ी देर में उसने पूछा यह क्या तमाशा है हमारे साथ यह भीड़ क्यों और हमें बांधा क्यों?अब तो सभी लोगों के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं। डॉ साहब ने अपने घर से उस महिला को वस्त्र दिलवाए और लोगों को सख्त हिदायत दी कि अब से कभी भी मूर्छा आने पर वह किसी और डॉ के पास नहीं जाएँगे तथा उनको ही सूचित करेंगे। निर्धारित समय पर उस महिला ने संतान को जन्म दिया और स्वस्थ रही।

दरअसल उस महिला को मिर्गी  नहीं थी जैसा कि उसके घर वाले समझते थे और दूसरे डॉ साहब भी। उस महिला का गर्भस्थ शिशु कभी कभी स्थानच्युत होकर अपना हाथ उस महिला के हृदय पर रख देता था जिससे उतनी देर को वह महिला मूर्छावस्था में पहुँच जाती थी। जब तक इन डॉ साहब को बुलाया जाता था यह बिना कोई दवा दिये उसके पेट पर हाथ फेर कर शिशु को सही अवस्था में पहुंचा देते थे जिससे मूर्छा हट जाती थी। लेकिन घर के लोग मृगि  के शक में दूसरे डॉ से दिखाने लगे जिनको इस तथ्य का पता न था। विगत दिवस की घटना में वह गर्भस्थ शिशु अपनी माँ के हृदय पर हाथ रखने के बाद सो गया था और मूर्छा लंबी होने से घर वालों ने मृत मान कर दाह-संस्कार का निर्णय कर लिया था। इत्तिफ़ाक से यह डॉ साहब टहल कर लौट रहे थे तो अर्थी से गिरती खून की बूंदों को देख कर समझ गए थे कि उस महिला की मौत नहीं हुई है। उनके द्वारा बंदूक के फायर करने से गर्भस्थ शिशु जाग गया था और उसने अपना हाथ अपनी माँ के हृदय के ऊपर से हटा लिया था जिससे वह पूर्व वत गतिमान हो गई थी।

लोगों की ज़रा सी चूक और दूसरे डॉ द्वारा हकीकत न समझने से एक महिला और उसके अजन्मे शिशु की अकारण मौत हो सकती थी जिसे इन अनुभवी चिकित्सक की सूझ बूझ से बचा लिया गया था।

नानाजी और बउआ के फूफाजी के मध्य होने वाली तमाम राजनीतिक बातों को ध्यान में रख कर मैं व्यवहार की कसौटी पर कई बार कस चुका हूँ।

Sunday 16 December 2018

16 दिसंबर - बांगलादेश का आज़ादी दिवस ------ विजय राजबली माथुर


  
16 दिसंबर 1971 , ढाका 


 मेरठ में रूडकी रोड क़े क्वार्टर में रहते हुए P .O .W .का जो नज़ारा  हमने देखा था  वह आज भी ज्यों का त्यों याद है। मेरठ कालेज में समाजशास्त्र परिषद की गोष्ठी में भाग लेते हुए मैंने बांगला-देश को मान्यता देने का विरोध किया था। 
नवभारत टाईम्स क़े समाचार संपादक हरी दत्त शर्मा अपने 'विचार-प्रवाह  ' में निरन्तर लिख रहे थे-"बांग्ला-देश मान्यता और सहायता का अधिकारी "। पाकिस्तानी अखबार लिख रहे थे कि,सारा बांगला देश आन्दोलन भारतीय फ़ौज द्वारा संचालित है। बांगला देश क़े घोषित राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान को भारतीय एजेंट ,मुक्ति वाहिनी क़े नायक ताज्जुद्दीन अहमद को भारतीय फ़ौज का कैप्टन तेजा राम बताया जा रहा था। लेफ्टिनेंट जेनरल टिक्का खां का आतंक पूर्वी पाकिस्तान में बढ़ता जा रहा था और उतनी ही तेजी से मुक्ति वाहिनी को सफलता भी मिलती जा रही थी। जनता बहुमत में आने पर भी याहिया खां द्वारा मुजीब को पाकिस्तान का प्रधान-मंत्री न बनाये जाने से असंतुष्ट थी ही और टिक्का खां की गतिविधियाँ आग में घी का काम कर रही थीं। रोजाना असंख्य शरणार्थी पूर्वी पाकिस्तान से भाग कर भारत आते जा रहे थे।  उनका खर्च उठाने क़े लिये अद्ध्यादेश क़े जरिये एक रु.का अतिरिक्त रेवेन्यु स्टेम्प(रिफ्यूजी रिलीफ) अपनी जनता पर इंदिरा गांधी ने थोप दिया था। असह्य परिस्थितियें होने पर इंदिरा जी ने बांगला-देश मुक्ति वाहिनी को खुला समर्थन दे दिया और उनके साथ भारतीय फौजें भी पाकिस्तानी सेना से  टकरा गईं। टिक्का खां को पजाब क़े मोर्चे पर ट्रांसफर करके लेफ्टिनेंट जेनरल ए.ए.क़े.नियाजी को पूर्वी पाकिस्तान का मार्शल ला एडमिनिस्ट्रेटर बना कर भेजा गया । राव फरमान अली हावी था और नियाजी स्वतन्त्र नहीं थे। लेकिन जब भारतीय वायु सेना ने 16 दिसंबर 1971 को ढाका में छाताधारी सैनिकों को उतार दिया तो फरमान अली की इच्छा क़े विपरीत नियाजी ने हमारे लेफ्टिनेंट जेनरल सरदार जगजीत सिंह अरोरा क़े समक्ष आत्म-समर्पण कर दिया। ९०००० पाक सैनिकों को गिरफ्तार किया गया था।  इनमें से बहुतों को मेरठ में रखा गया था।  इनके कैम्प हमारे क्वार्टर क़े सामने भी बनाये गये थे। 

मेरठ से रूडकी जाने वाली सड़क क़े दायीं ओर क़े मिलेटरी क्वार्टर्स थे। गेट क़े पास वाले में हम लोग  रहते थे। सड़क उस पार सेना का खाली मैदान तथा शायद सिग्नल कोर की कुछ व्यवस्था थी। उसी खाली मैदान में सड़क की ओर लगभग ५ फुट का गैप देकर समानांतर विद्युत् तार की फेंसिंग करके उसमें इलेक्टिक करेंट छोड़ा गया था। उसके बाद अन्दर बल्ली,लकड़ी आदि से टेम्पोरेरी क्वार्टर्स बनाये गये थे। यह कैम्प परिवार वाले सैनिकों क़े लिये था जिसमें उन्हें सम्पूर्ण सुविधाएँ मुहैया कराई गई थीं। सैनिकों /सैन्य-अधिकारियों की पत्नियाँ मोटे-मोटे हार,कड़े आदि गहने पहने हुये थीं। यह भारतीय आदर्श था कि वे गहने पहने ही सुरक्षित वापिस गईं। यही यदि पाकिस्तानी कैम्प होता तो भारतीय सैनिकों को अपनी पत्नियों एवं उनके गहने सुरक्षित प्राप्त होने की सम्भावना नहीं होती। पंजाब तथा गोवा क़े पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल  जे.ऍफ़.जैकब ने अपनी  पुस्तक में लिखा है (हिंदुस्तान ७/ १ /२०११ ) ढाका में तैनात एक संतरी से जब उन्होंने उसके परिवार क़े बारे में पूंछा "तो वह यह कहते हुए फूट-फूट कर रो पड़ा कि एक हिन्दुस्तानी अफसर होते हुए भी आप यह पूछ रहे हैं जबकि हमारे अपने किसी अधिकारी ने यह जानने की कोशिश नहीं की "। तो यह फर्क है भारत और पाकिस्तान क़े दृष्टिकोण का। इंदिराजी ने शिमला -समझौते में इन नब्बे हजार सैनिकों की वापिसी क़े बदले में तथा प.पाक क़े जीते हुए इलाकों क़े बदले में कश्मीर क़े चौथाई भाग को वापिस न मांग कर उदारता का परिचय दिया ? वस्तुतः न तो निक्सन का अमेरिका और न ही ब्रेझनेव का यू.एस.एस.आर.यह चाहता था कि कश्मीर समस्या का समाधान हो और जैसा कि बाद में पद से हट कर पी. वी.नरसिंघा राव सा :ने कहा (दी इनसाईडर) -हम स्वतंत्रता क़े भ्रम जाल में जी रहे हैं। भारत-सोवियत मैत्री संधी से बंधी इंदिराजी को राष्ट्र हित त्यागना पड़ा, अटल जी द्वारा दुर्गा का ख़िताब प्राप्त इंदिराजी बेबस थीं। 
किन्तु 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान के स्थान पर आज़ाद बांगलादेश के उदय होने पर एक कवि ने इंदिराजी के सम्मान में कहा था :
लोग इतिहास बदलते 
तुमने भूगोल बदल डाला। 

~विजय राजबली माथुर ©

Wednesday 24 October 2018

संघर्ष और अभावों का जीवन था बाबूजी का ( जन्मदिन पर स्मरण ) ------ विजय राजबली माथुर

जन्म : 24-10-1919 को दरियाबाद , मृत्यु: 13-06-1995 को आगरा

संघर्ष और अभावों का जीवन था बाबूजी का ( जन्मदिन पर स्मरण ) 
=============================================
हमारे बाबूजी का जन्म 24-10-1919 को दरियाबाद, बाराबंकी में हुआ था और मृत्यु 13-06-1995 को आगरा में । बाबूजी जब चार वर्ष के ही थे तभी दादी जी नहीं रहीं और उनकी देख-रेख तब उनकी भुआ ने की थी। इसीलिए जब बाबूजी को बाबाजी ने जब पढ़ने के लिए काली चरण हाई स्कूल, लखनऊ भेजा तो वह कुछ समय अपनी भुआ के यहाँ व कुछ समय स्कूल हास्टल में रहे।

* भीखा लाल जी उनके सहपाठी और कमरे के साथी भी थे। जैसा बाबूजी बताया करते थे-टेनिस के खेल में स्व.अमृत लाल नागर जी ओल्ड ब्वायज असोसियेशन की तरफ से खेलते थे और बाबूजी उस समय की स्कूल टीम की तरफ से। स्व.ठाकुर राम पाल सिंह जी भी बाबूजी के खेल के साथी थे। बाद में जहाँ बाकी लोग अपने-अपने क्षेत्र के नामी लोगों में शुमार हुए ,हमारे बाबूजी 1939-45 के द्वितीय विश्व-युद्ध में भारतीय फ़ौज की तरफ से शामिल हुए।

** अमृत लाल नागर जी  हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हुए तो ठा.रामपाल सिंह जी  नवभारत टाइम्स ,भोपाल के सम्पादक। भीखा लाल जी पहले पी.सी एस. की मार्फ़त तहसीलदार हुए ,लेकिन स्तीफा देके भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुए और प्रदेश सचिव भी रहे। बाबूजी को लगता था जब ये सब बड़े लोग बन गए हैं तो उन्हें पहचानेंगे या नहीं ,इसलिए फिर उन सब से संपर्क नहीं किया। एक आन्दोलन में आगरा से मैं लखनऊ आया था तो का.भीखा लाल जी से मिला था,उन्होंने बाबूजी का नाम सुनते ही कहा अब उनके बारे में हम बताएँगे तुम सुनो-उन्होंने वर्ष का उल्लेख करते हुए बताया कब तक दोनों साथ-साथ पढ़े और एक ही कमरे में भी रहे। उन्होंने कहा कि,वर्ल्ड वार में जाने तक की खबर उन्हें है उसके बाद बुलाने पर भी वह नहीं आये,खैर तुम्हें भेज दिया इसकी बड़ी खुशी है। बाद में बाबूजी ने स्वीकारोक्ति की कि, जब का.भीखा लाल जी विधायक थे तब भी उन्होंने बाबूजी को बुलवाया था परन्तु वह संकोच में नहीं मिले थे।

*** बाबूजी के फुफेरे भाई साहब स्व.रामेश्वर दयाल माथुर जी के पुत्र स्व कंचन ने (10 अप्रैल 2011 को मेरे घर आने पर) बताया कि ताउजी और बाबूजी दोस्त भी थे तथा उनके निवाज गंज के और साथी थे-स्व.हरनाम सक्सेना जो दरोगा बने,स्व.देवकी प्रसाद सक्सेना,स्व.देवी शरण सक्सेना,स्व.देवी शंकर सक्सेना। इनमें से दरोगा जी को 1964 में रायपुर में बाबाजी से मिलने आने पर व्यक्तिगत रूप से देखा था बाकी की जानकारी पहली बार प्राप्त हुई थी ।

**** बाबू जी ने खेती कर पाने में विफल रहने पर पुनः नौकरी तलाशना शुरू कर दिया। उसी सिलसिले में इलाहाबाद जाकर लौट रहे थे तब उनकी कं.के पुराने यूनिट कमांडर जो तब लेफ्टिनेंट कर्नल बन चुके थे और लखनऊ में सी.डब्ल्यू.ई.की पोस्ट पर एम्.ई.एस.में थे उन्हें इलाहाबाद स्टेशन पर मिल गए। यह मालूम होने पर कि बाबूजी पुनः नौकरी की तलाश में थे उन्हें अपने दफ्तर में बुलाया। बाद में बाबूजी जब उनसे मिले तो उन्होंने स्लिप देकर एम्प्लोयमेंट एक्सचेंज भेजा जहाँ तत्काल बाबूजी का नाम रजिस्टर्ड करके फारवर्ड कर दिया गया और सी.डब्ल्यू ई. साहब ने अपने दफ्तर में उन्हें ज्वाइन करा दिया। घरके लोगों ने ठुकराया तो बाहर के साहब ने रोजगार दिलाया। सात साल लखनऊ,डेढ़ साल बरेली,पांच साल सिलीगुड़ी,सात साल मेरठ,चार साल आगरा में कुल चौबीस साल छः माह दुबारा नौकरी करके 30 सितम्बर 1978 को बाबू जी रिटायर हुए.तब से मृत्यु पर्यंत (13 जून 1995 )तक मेरे पास बी-560 ,कमला नगर ,आगरा में रहे। बीच-बीच में अजय की बेटी होने के समय तथा एक बार और बउआ के साथ फरीदाबाद कुछ माह रहे।

***** कुल मिला कर बाबूजी का सम्पूर्ण जीवन संघर्ष और अभावों का रहा। लेकिन उन्होने कभी भी ईमान व स्वाभिमान को नहीं छोड़ा। मैं अपने छोटे भाई-बहन की तो नहीं कह सकता परंतु मैंने तो उनके इन गुणों को आत्मसात कर रखा है जिनके परिणाम स्वरूप मेरा जीवन भी संघर्षों और अभावों में ही बीता है जिसका प्रभाव मेरी पत्नी व पुत्र पर भी पड़ा है।चूंकि बाबूजी अपने सभी भाई-बहन में सबसे छोटे थे और बड़ों का आदर करते थे इसलिए अक्सर नुकसान भी उठाते थे। हमारी भुआ उनसे अनावश्यक दान-पुण्य करा देती थीं। अब उनकी जन्म-पत्री के विश्लेषण से ज्ञात हुआ है कि इससे भी उनको जीवन में भारी घाटा उठाना पड़ा है। उनकी जन्म-कुंडली में ब्रहस्पति 'कर्क' राशिस्थ है अर्थात 'उच्च' का है अतः उनको मंदिर या मंदिर के पुजारी को तो भूल कर भी 'दान' नहीं करना चाहिए था किन्तु कोई भी पोंगा-पंडित अधिक से अधिक दान करने को कहता है फिर उनको सही राह कौन दिखाता? वह बद्रीनाथ के दर्शन करने भी गए थे और जीवन भर उस मंदिर के लिए मनी आर्डर से रुपए भेजते रहे। इसी वजह से सदैव कष्ट में रहे। 1962 में वृन्दावन में बिहारी जी के दर्शन करके लौटने पर बरेली के गोलाबाज़ार स्थित घर पहुँचने से पूर्व ही उनके एक साथी ने नान फेमिली स्टेशन 'सिलीगुड़ी' ट्रांसफर की सूचना दी। बीच सत्र में शाहजहांपुर में हम लोगों का दाखिला बड़ी मुश्किल से हुआ था।

****** बाबूजी के निधन के बाद जो आर्यसमाजी पुरोहित शांति-हवन कराने आए थे उनके माध्यम से मैं आर्यसमाज, कमलानगर- बल्केश्वर, आगरा में शामिल हो गया था और कार्यकारिणी समिति में भी रहा। किन्तु ढोंग-पाखंड-आडंबर के विरुद्ध व्यापक संघर्ष चलाने वाले स्वामी दयानन्द जी के आर्यसमाज संगठन में आर एस एस वालों की घुसपैठ देखते हुये संगठन से बहुत शीघ्र ही अलग भी हो गया था परंतु पूजा पद्धति के सिद्धान्त व नीतियाँ विज्ञान-सम्मत होने के कारण अपनाता हूँ।

******* मेरे पाँच वर्ष की आयु से ही बाबूजी 'स्वतन्त्र भारत' प्रति रविवार को ले देते थे। बाद में बरेली व मेरठ में दफ्तर की क्लब से पुराने अखबार लाकर पढ़ने को देते थे जिनको उसी रोज़ रात तक पढ्ना होता था क्योंकि अगले दिन वे वापिस करने होते थे, पुराने मेगजीन्स जैसे धर्मयुग,हिंदुस्तान,सारिका,सरिता आदि पूरा पढ़ने तक रुक जाते थे फिर दूसरे सप्ताह के पुराने पढ़ने को ला देते थे। अखबार पढ़ते-पढ़ते अखबारों में लिखने की आदत पड़ गई थी। इस प्रकार कह सकता हूँ कि आज के मेरे लेखन की नींव तो बाबूजी द्वारा ही डाली हुई है। इसलिए जब कभी भूले-भटके कोई मेरे लेखन को सही बताता या सराहना करता है तो मुझे लगता है इसका श्रेय तो बाबूजी को जाता है क्योंकि यह तो उनकी 'दूरदर्शिता' थी जो उन्होने मुझे पढ़ने-लिखने का शौकीन बना दिया था। आज उनको यह संसार छोड़े हुये अब तेईस वर्ष व्यतीत हो चुके हैं परंतु उनके विचार और सिद्धान्त आज भी मेरा 'संबल' बने हुये हैं।

Wednesday 31 January 2018

सन 2012 की नायिका ' मतलबी दुनिया '


 सन 2012 की नायिका ' मतलबी दुनिया ' : सविता सिन्हा 
मतलबी दुनिया यह खिताब है मिसेज आर आर सहाय का ।क्यों ? क्योंकि वह अपनी इस ज़िद्द पर अड़ी हुई हैं कि उनकी चचिया  सास (आरा और देवघर वाली दोनों ही ) सही हैं । वह बार-बार बताने के बावजूद उनसे सावधान रहने को तैयार नहीं हैं और 2012 का गाना गाती  रहती हैं। 2012 में क्या हुआ था ?
यों तो 2006 और 2007 में भी उनको अपनी नन्द  का पटना आना नहीं सुहाया था जबकि माँ जी जीवित थीं। 2009 और 2012 में भी उनके मना करने के बावजूद वह  वहाँ गईं और रहीं। जब मैं  11 मई 2012 को पहुंचाने गया था तो मेरा अभिवादन-नमस्ते मतलबी दुनिया ने स्वीकार नहीं किया था।  शाम को वह दिल्ली चली गईं और अगले दिन उनके रांची वाले चचिया श्वसुर ने 'नेता चोर ' का राग अलापा और उनके पति ने उसमें हाँ में हाँ मिलाई। इस वजह से दरार उत्पन्न हुई। उनके  इंजीनियर देवर ने उनसे उनकी नन्द  को हवाई जहाज़ में बैठा कर रवाना करने को कहा व देहरादून वाले उनके चचिया सुसर ने लखनऊ में मुकदमा चलाने को। इंजीनियर बराबर अपनी बहन को कहते थे कि माँ और दादी पीहर नहीं जातीं तो तुम क्यों जाती हो ? वह  मेरे मना करने के बावजूद जाती रहीं तब मतलबी दुनिया को यह  ड्रामा खेलना पड़ा। पटना से देवघर जिस दिन  ( 01 सितंबर 2012 ) उनकी नन्द   गईं थीं उस दिन लखनऊ में मेरे प्राण उखड़ते-उखड़ते रह गए थे। देवघर में उनके प्रिय देवर मनोज-ओंकार ने ( जिसको लेकर वह 1995 में आगरा आकर दयाल लाज में ठहरी थीं और 2015 में जिसके 24 घंटे अपने साथ रखने का डंका पीटा था ) उनकी नन्द के समक्ष   ही कहा था कि भाई- भतीजा-भतीजी कुछ नहीं होता है वह सब को काट डालेंगे। 2013 में देवघर वाली उनकी छोटी माँ SGPGI,लखनऊ में उनकी नन्द   से बोलीं कि वह अपनी दोनों  भतीजी को न मानें। मुझसे बोलीं कि मैं उनके बेटों मनोज-मधुकर का गार्जियन बन जाऊ फिर मेरे बाद वे दोनों मेरे पुत्र के गार्जियन होंगे। सब बातें जानने के बाद भी मतलबी दुनिया के लिए वह अच्छी हैं तो उनको मुबारक,हमारे ऊपर उनको अच्छा मानने और इज्ज़त देने का दबाव क्यों ?
आरा वाली की हरकतों के कारण मुझे एक लाख का कम से कम नुकसान हुआ ही अतः उनके अहमदाबाद वाले बेटे को अपने घर लखनऊ 2010 में  नहीं आने दिया था उस पर भी मतलबी दुनिया बिफरी थीं और उनके बचाव में मुझको फोन पर ही फटकार लगाई थी, आर आर साहब बोले थे कि, वह और आरा वाली का बेटा एक ही बात हैं । आरा वाली जब 13 दिसंबर 2014 को उनके घर पहुँचीं तो उनकी बड़ी बेटी  की तबीयत खराब हो गई और वह बैंक की परीक्षा न दे सकी। उसके एक सप्ताह बाद से आर आर साहब  बीमार  रहे हैं और बेहद परेशान भी । आरा वाली की  बेटी ने 24 दिसंबर को उनकी नन्द   को मेसेज देकर पूछा  कि 'अभी कहाँ हो ?' और उसके अगले दिन उनके देवघर वाले चाचा का निधन हो गया।
आर आर  साहब को 8 दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा काफी  परेशान  भी रहे । जब दवाएं फायदा नहीं दे रही थीं तब उनको  बताया  था कि  रोग को उनकी चाचियों के टोटके ने ठीक होने से रोका हुआ है तो मतलबी दुनिया बिफर पड़ीं कि, उनकी छोटी माँ का बेटा ही 24 घंटे उनके साथ - साथ है और उनको अपनी नन्द की ज़रूरत नहीं है तारीख और गाड़ी बताएं जिससे लौटने के रिटर्न  टिकट वह तैयार रखें  । तब  उनकी नन्द  की इच्छा व उनकी बड़ी बेटी की चाहत   के बावजूद जाने - आने के टिकट केनसिल करा दिये। वस्तुतः  मैं तो मतलबी दुनिया की परछाईं से भी दूर रहना चाहता हूँ परंतु  पूर्व की भांति ही उनकी नन्द की ख़्वाहिश पर उनके  भाई साहब से मिलवाने  बेइज्जती बर्दाश्त करके जा रहा था।

2015 में मेरे जन्मदिन की बधाई की आड़ में मतलबी दुनिया ने अपनी नन्द  को फोन किया( वैसे उनकी नन्द ही   इधर से करती हैं)  उधर से केवल ज़रूरत व मतलब होने पर ही फोन आता है। लेकिन वकालत अपनी दोनों धूर्त चचिया सासों की की।जबकि बाद में स्वीकार भी किया था कि, उनके पति को उसी हास्पिटल के उसी ICU में वही बेड मिला था जिस पर उनके देवघर वाले  दिवंगत चाचा रहे थे। आरा वाली उनकी अपनी असली माता श्री को कोसती रहती थी कि, कितने दामादों को खोने के बाद जाएंगी ? लेकिन उनको अपने पति और अपनी माँ तथा सास से लगाव होता तब न उनको बुरा मानतीं ? जबकि देख चुकीं थीं कि, आरा वाली और देवघर वाली ने मिलकर टोटके के जरिये  उनकी माँ के एक दामाद साहब को दुनिया से उनके रोग को तीखा बढ़ा कर इस दुनिया से रुखसत कर दिया था। ' भले घोड़े को एक चाबुक और भले आदमी को एक बात ' ही बहुत होती है परंतु वह भली औरत होतीं तब न सावधान होतीं ? वह तो सावधान करने वाले को ही बुरा प्रचारित करने में सिद्ध - हस्त हैं। मैंने मतलबी दुनिया के परिवार की  ही जन्म - पत्रियों का ही विश्लेषण नहीं किया है बल्कि देवघर वाले, वाली, उनके तीनों बच्चों  व दामाद के अलावा  आरा वाली के तीनों बच्चों तथा देहरादून वाले की बेटी की भी जन्म्पत्रियों के विश्लेषण किए हैं सब के रफ पेपर मेरे पास हैं। सब का सब हाल मालूम है।

 उस समय आर आर  साहब का महादशा व अंतर्दशा में समय ठीक था पर बीमार हुये तो  क्यों ? कैसे ? मतलबी दुनिया मानने को राज़ी नहीं है कि उनकी चचिया सासों का किया धरा वह सब  रहा है। जो मूरखा अपने पति व अपने बच्चों की सगी नहीं है और अपने दुश्मनों को ही पूजती है उससे रिश्तेदारी मैं नहीं निभा सकता ।
उनको समझाने का आग्रह उनकी तीन बहनों से किया था। पटना वाली अपनी बहन को  दबाव में  लेकर अपनी चचिया सासों के पक्ष में कर लिया  तो अमेरिका वाली से  उल्टे मेरे ही खिलाफ कारवाई की धमकी दिलवाई   थी। केवल लखनऊ वाली उनकी फुफेरी बहन ने तब जवाब दिया था ( क्योंकि  वह मुझ से एक जन्म पत्री का विश्लेषण प्राप्त कर चुकीं थीं,   इसलिए अब उनको भी जिनको पुरानी ID पर नहीं जोड़ा हुआ था अब  नई ID पर जोड़ कर  झूठ के जरिये गुमराह कर लिया गया है )  :







उपरोक्त स्क्रीन शाट यह सिद्ध करने के लिए पर्याप्त हैं कि, वह आरा वाली के दामाद, पुत्र - पुत्रियोंके साथ - साथ अपने उस चचिया सुसर जो उनके समक्ष पूर्ण नग्न घूमता है के उस पुत्र को भी एफ़ बी फ्रेंड बनाए हुये हैं जिसने उनको अपनी जांघ पर बैठने का आह्वान किया था। ज़ाहिर है किसी और ने नहीं उनके द्वारा खुद ही उन लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई है। वे लोग उनके चरित्र के अनुरूप है सिर्फ इसीलिए वे अच्छे हैं।

चूंकि मैं अपनी पत्नी के रिश्ते को देखते हुये उन लोगों का नुकसान न होने पाये ऐसा चाहता था जिस कारण ही उनकी चाचिया सासों व चचिया सुसरों से आगाह किया था और यदि उनके खिलाफ मुहिम न चलाई होती तो वे उनके पति को भी ठीक न होने देतीं जिस प्रकार उनके बहनोई को ठीक नहीं होने दिया था।  उन दोनों को मेरे द्वारा बेनकाब किए जाने  के कारण कदम पीछे हटाने पड़े थे । लेकिन उनको भलमनसाहत कब पसंद है ? इसलिए दूसरी ID पर भी उनके द्वारा न जोड़ने पर भी उनके सेल्फ इम्प्लॉइमेंट वाली पोस्ट को लाईक करके उस  लिंक पर कुछ पोस्ट्स कमेंट्स में लगा दिये थे जिनके जरिये उन लोगों को ही लाभ हो सकता था। परंतु जहां मूर्खता सिर चढ़ कर बोल रही हो वहाँ भलाई चाहने वाला नहीं पीठ में छुरा भोंकने वाला पसंद किया जाता है जिसका नमूना उन पोस्ट्स को डिलीट करके व हाईड करके पेश किया गया है उसका भी स्क्रीन शाट प्रस्तुत है । :


सम्बद्ध अन्य पोस्ट्स : 


डॉ एस सी अस्थाना और डॉ एन के सिन्हा : रिशतेदारों से गैर भलेhttp://puraniyaden2908.blogspot.in/2017/11/blog-post.html


कुशाग्र बुद्धि बिलासपति सहाय साहबhttp://puraniyaden2908.blogspot.in/2017/12/blog-post.html


बुद्धि शून्यों के बादशाह - बेगम : राजीव रंजन और सविता सिन्हाhttp://puraniyaden2908.blogspot.in/2018/01/blog-post.html